TD Power Systems shares: टीडी पावर सिस्टम्स के शेयरों में आज 22 मई को तगड़ी गिरावट देखने को मिली। कंपनी का शेयर 8 फीसदी तक लुढ़ककर 455 रुपये के स्तर तक आ गया। यह गिरावट कंपनी के शेयरों में कुछ बड़ी ब्लॉक डील के बाद आई। इन डील में कंपनी के 1.3 करोड़ शेयरों का लेनदेन हुआ है, जो इसकी 8.1 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है