अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ब्याज दर में कमी की वकालत की है। ट्रंप के इस बयान का मकसद ब्याज दर में कटौती के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व पर दबाव बनाना है। ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल के आर्थिक एजेंडे की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जिसके तहत इंपोर्ट टैरिफ बढ़ाने और टैक्स के छूट के विस्तार की बात है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा, ‘ ब्याज दरों में कमी की जानी चाहिए। यह आगामी टैरिफ के साथ-साथ चलेगा’