विराट कोहली ने पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 143 गेंदों पर 2 छक्के और 8 चौकों की मदद से नाबाद 100 रन की पारी खेली.टेस्ट क्रिकेट में ये कोहली का 30वां शतक रहा तो वहीं प्रोफेशनल क्रिकेट में ये उनका 100वां शतक रहा. आइए आपको बताते हैं किस तरह से उनके 100 शतक पूरे हुए. लिस्ट ए क्रिकेट में कोहली ने अब तक 54 शतक लगाए हैं तो वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके बल्ले से 37 शतक निकले हैं.