Jharkhand : पिंडराजोरा गांव की रहने वाली पुष्पा कुमारी करीब नौ महीने पहले लापता हो गई थीं। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसी समय दर्ज कराई गई थी। शनिवार को चकुलिया पंचायत के मधुटांड जंगल से उनके अवशेष बरामद किए गए, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ। ये अवशेष तब मिले, जब आरोपी प्रेमी दिनेश कुमार महतो ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जंगल से हड्डियां बरामद कीं