लॉर्ड्स में मैच देखने आए ड्यूक बॉल के मालिक दिलीप जाजोदिया ने कहा कि इंग्लैंड में असामान्य रूप से गर्म मौसम और मौजूदा समय में बल्लेबाजों के आक्रामक खेल को ध्यान में रखते हुए उनकी कंपनी सुधार करने के लिए हमेशा तैयार रहती है. डयूक गेंद 18वीं सदी से इंग्लैंड में इस्तेमाल हो रही है.उन्होंने कहा, ‘विश्व क्रिकेट में केवल तीन मान्यता प्राप्त निर्माता हैं (ड्यूक्स, एसजी और कूकाबुरा). क्रिकेट गेंद बनाना आसान नहीं है. यह अगर आसान होता, तो दुनिया भर में सैकड़ों निर्माता होते.’