NOTAM और IAF का ये युद्ध अभ्यास ऐसे समय हो रहा है, जब पिछले महीने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान की बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। इस कदम को भारत के अपनी सैन्य ताकत दिखाने के रूप में देखा जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा (IB) गुजरात से जम्मू के अखनूर तक लगभग 2,400 किलोमीटर तक फैली हुई है।