पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई को कीर्ति मुंबई स्थित अपने पीजी आवास में मृत मिलीं। मामले की जांच की जा रही है। परिवार के लिए छोड़े गए एक सुसाइड नोट में कीर्ति ने इच्छा जताई कि उनका अंतिम संस्कार उनके बॉयफ्रेंड के पैतृक गांव में किया जाए। उन्होंने यह भी लिखा कि अंतिम संस्कार से पहले उनके शरीर पर ‘थाली’ (मंगलसूत्र) बांधा जाए। पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच का हिस्सा बना लिया है