Coolie Vs War 2 Release: रजनीकांत की ‘कुली’ ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में जबरदस्त बढ़त लेते हुए गजब की टिकट बिक्री की है जबकि ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वार 2’ इससे काफी पीछे रही। तमिलनाडु से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक ‘कुली’ का क्रेज चरम पर है, वहीं ‘वार 2’ को हिंदी बेल्ट में मजबूत शुरुआत की उम्मीद है। ये दोनों फिल्म गुरुवार 14 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी।