सिविल सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने के साथ-साथ अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान खेल के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं. वे अपनी पुत्री ऋषिका चौहान के साथ मिलकर शूटिंग रेंज में लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं. हाल ही में आयोजित एक शूटिंग प्रतियोगिता में उन्होंने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर स्टेट ट्रॉफी अपने नाम की है. अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए आमंत्रित किया गया है, जिसकी तैयारी उन्होंने अभी से शुरू कर दी है.