Terrorist Hafiz Abdul Rehman Makki Death: भारत का एक दुश्मन पाकिस्तान के भीतर बेमौत मर गया है। प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा (JuD) के उप प्रमुख हाफिज अब्दुल रहमान मक्की को हार्ट अटैक आया और लाहौर में उसकी मौत हो गई। हाफिज गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और उसे लाहौर के अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान वो मर गया। हाफिज अब्दुल रहमान मक्की 26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का रिश्तेदार था।