वीडियो में, कारोबारी ने मशहूर हस्तियों और उद्योगपतियों से अपने परिवार के लिए मदद की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि वह अब बकाया कर्ज और वित्तीय बोझ का दबाव नहीं झेल सकते। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पहचान शाहजेब शकील के तौर पर हुई है। उसने आत्महत्या करने से पहले सोशल मीडिया पर ‘लाइव’ आकर अपनी आर्थिक परेशानियों के बारे में बात की