(खबरें अब आसान भाषा में)
Bengaluru Murder Case: बेंगलुरु में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। लंबे समय से चल रहे वैवाहिक विवाद के कारण, 40 वर्षीय एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल ने मंगलवार शाम को वेस्ट बेंगलुरु की एक व्यस्त सड़क पर अपनी अलग रह रही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।