दिवंगत गैंगस्टर और जय कर्नाटका के संस्थापक मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय पर शनिवार तड़के अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। अधिकारियों के मुताबिक रिकी पर यह हमला कर्नाटका के रामनगर जिले के बिदादी में उनके घर के पास हुआ। फिलहाल वह भर्ती हैं और बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में इलाज हो रहा है। रामनगर के एसपी श्रीनिवास गौड़ा का कहना है कि गोलीबारी की यह घटना लगभग 1:30 बजे हुई