Bulandshahr Gang Rape Case : यह दर्दनाक घटना 29 जुलाई 2016 की है, जब एक परिवार कार से नोएडा से शाहजहांपुर जा रहा था। रास्ते में बुलंदशहर के ग्रामीण इलाके में नेशनल हाईवे 91 पर दोस्तपुर गांव के पास आरोपियों ने सड़क पर लोहे की रॉड रखकर उनकी कार रुकवा ली और फिर वारदात को अंजाम दिया। अदालत के इस फैसले से पीड़ित परिवार को न्याय मिला है