मेलबर्न. जसप्रीत बुमराह की कहर बरपाती गेंदों के सामने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी बिखरती हुई नजर आई. तीसरे दिन के अंतिम सेशन में नितिश रेड्डी के शतक ने मानों पूरी भारतीय टीम को एक नई उर्जा दे दी . चौथे दिन के पहले दोनों सेशन पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहे. बुमराह ने इस दौरान अपने टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट भी पूरे किए. सिराज ने दूसरी पारी में सुधरी हुई गेंदबाजी की और बुमराह का अच्छा साथ दिया.