भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) चाहता है कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली 2025-26 विजय हजारे ट्रॉफी में खेलें. कोहली ने 10 साल पहले टूर्नामेंट में खेला था. दोनों ही वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने की इच्छा जता चुके हैं. रिपोर्ट की माने तो बीसीसीआई इसी वजह से उनको टूर्नामेंट में उतारना चाहता है.