राजस्थान के बीकानेर शहर में एक परिवार के तीन सदस्यों के शव उनके घर में मिले हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जिला पुलिस अधीक्षक कविंद्र सिंह ने बताया कि वल्लभ गार्डन इलाके में एक घर में व्यक्ति का शव कमरे की छत पर लगे हुक से लटका हुआ था जबकि उसकी पत्नी और छोटी बेटी के