BSNL Q4 Result: सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त चौथी तिमाही में 280 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में मुनाफा कमाया। कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 849 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 18 साल में पहली बार लगातार दो तिमाही में शुद्ध मुनाफा दर्ज किया गया है