Bihar Election Result 2025 : बिहार चुनाव के नतीजों के बीच JDU द्वारा एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट – जिसमें नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बताया गया था और जिसे बाद में हटा दिया गया। जेदयू की इस पोस्ट ने बिहार में एनडीए की बड़ी जीत के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। चुनाव से पहले भाजपा ने यह तो कहा था कि गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री पद के लिए उनके नाम की कभी भी औपचारिक घोषणा नहीं की गई थी