प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हजारों करोड़ रुपये की कई विकास योजनाएं लंबे समय से रुकी हुई हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि तृणमूल कांग्रेस चाहे बीजेपी या प्रधानमंत्री का विरोध करे, लेकिन राज्य के विकास को क्यों रोका जा रहा है और लोगों को उनके हक से क्यों दूर रखा जा रहा है। पीएम मोदी ने जनता से भारतीय जनता पार्टी को एक मौका देने की अपील भी की