राहुल गांधी चुनाव आयोग पर “वोट चोरी” का आरोप लगाते रहैं हैं और इन दिनों बिहार में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध को रेखांकित करने के लिए राज्य में एक अभियान चला रहे हैं। भाजपा ने दावा किया है कि कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला और “वोट चोरी” के उसके “निराधार” आरोप, “षड्यंत्र” के तहत देश में संवैधानिक निकायों और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास है