भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने सोमवार को कहा कि बिहार में पार्टी के ‘पहले मुख्यमंत्री’ का नाम मंगलवार को घोषित किया जा सकता है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पटना आने की संभावना है। शिवराज सिंह चौहान को भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली मुख्यालय ने रविवार को विधायक दल के नए नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है