बिहार के गया जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि गया के जीटी रोड पर आमस थानाक्षेत्र के लेबुआं गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ जाने से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौत