आमतौर पर किसी कंपनी को स्टॉक मार्केट में एंट्री करना होता है तो इसका आईपीओ लाया जाता है और फिर लिस्टिंग के बाद शेयरों का लेन-देन शुरू होता है। हालांकि आज एक नहीं, बल्कि दो कंपनियों के शेयरों की घरेलू स्टॉक मार्केट में एंट्री हुई लेकिन इनमें से किसी का भी आईपीओ नहीं लाया गया। जानिए कि ये कौन-कौन सी कंपनियां हैं और इनकी मार्केट में एंट्री कैसे हुई बिना आईपीओ लाए?