दिल्ली में AIMIM की भागीदारी का चुनावी नतीजों पर असर पड़ता दिखा है। पार्टी के उम्मीदवार जीत हासिल करने में तो कामयाब नहीं हुए पर निर्णायक रूप से प्रभावित करने में सफल रहे। AIMIM की तरफ से ओखला से शिफा-उर रहमान और मुस्तफाबाद से ताहिर हुसैन ने कांग्रेस कैंडिडेट्स से बेहतर परफॉर्म किया है। ओखला से कांग्रेस ने पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान की बेटी अरीबा खान को टिकट दिया था, जबकि मुस्तफाबाद से कांग्रेस के अली मेहदी मैदान में थे