PM Surya Ghar Yojana: इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे बिजली बिल में काफी कमी लाई जा सकती है। साथ ही सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है। अगर आप अभी तक इस योजना का लाभ नहीं ले पाए हैं, तो आपके पास अभी मौका है। सरकार ने इस योजना के तहत 31 मार्च 2027 तक सब्सिडी की सुविधा उपलब्ध रखी है। ऐसे में पात्र लोग आवेदन कर सोलर पैनल लगवाकर योजना का फायदा उठा सकते हैं