(खबरें अब आसान भाषा में)
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को लगभग पांच दशक से भी लंबा समय बीत चुका है। ये बॉलीवुड के सबसे सीनियर कपल में से है। लेकिन इस जोड़ी को भी शादी से पहले अपने हिस्से की मुश्किलों से गुजरना पड़ा था। ऐसे ही एक किस्से का जिक्र हरिवंश राय बच्चन ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में भी किया है।