जापान की एक बड़ी फाइनेंशियल समूह, सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) ने एक बार फिर से यस बैंक में अपनी कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदने को लेकर बातचीत शुरू कर दी है। यह खबर आते ही शेयर बाजार में आज 6 मई को यस बैंक के शेयर खरीदने की होड़ मच गई। कारोबार के दौरान इसका शेयर एक समय 9 फीसदी तक उछलकर 19.44 रुपये के स्तर तक पहुंच गया