Market Correction Effect: घरेलू स्टॉक मार्केट में पिछले कुछ महीनों से बिकवाली का भारी दबाव बना हुआ है। सितंबर महीने के आखिरी दिनों में रिकॉर्ड हाई से सेंसेक्स और निफ्टी 10 फीसदी से अधिक गिर चुके हैं, जबकि बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सेज में तो करीब 15 फीसदी की गिरावट आई है। इस बिकवाली की आंधी में बीएसई पर लिस्टेड करीब 20 कंपनियों का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये के नीचे आ गया