हुमायूं कबीर के वेस्ट बंगाल इस्लामिक फाउंडेशन ऑफ इंडिया का दावा है कि कुछ लोगों ने उनके ट्रस्ट की जानकारी का गलत इस्तेमाल करते हुए नकली QR कोड बना दिए, जिन पर स्कैन करके लोग दान भेज रहे थे। फाउंडेशन के उप कोषाध्यक्ष अमीनुल शेख ने इस मामले में बरहमपुर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है