यूपी की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 20 फरवरी से गायब चल रहे शराब और दवा कारोबारी मानवेंद्र सिंह (49 वर्ष) का शव उनके घर में एक नीले ड्रम में मिला है। पुलिस ने मानवेंद्र की हत्या के आरोप में उनके 21 साल के बेटे अक्षत प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है