रोहित सेकसरिया का कहना है कि मैक्रो लेवल पर बाजार के लिए मिडियम से लॉन्ग टर्म के लिए काफी सकारात्मक चीजें हुई है। आरबीआई द्वारा रेट कट का असर इकोनॉमी पर 6 महीने के बाद देखने को मिलेगा। आरबीआई के एक्शन से खपत को बढ़ावा मिल सकता है। मेरा मानना है कि सितंबर से कंज्मशन में सुधार की पूरी गुंजाइश नजर आ रही है। इजराइल-ईरान के बीच सीजफायर से क्रूड ऑयल की कीमतों में दबाव का फायदा कंपनियों को मिलता दिखेगा