इस बाजार ने पॉजिटिव रहने वालों को बड़ा तोहफा दिया है। आज आखिरकार शायद ऑल-टाइम हाई का सफर पूरा हो जाएगा। GST कटौती के एलान से हम पॉजिटिव बने हुए हैं। उस दिन निफ्टी था 24,600 और हमने न्यू हाई का नजरिया बनाया था। 3 महीने में निफ्टी ने 1600 अंकों का सफर तय कर लिया। और ऑल-टाइम हाई सिर्फ एक मील का पत्थर है, मंजिल नहीं है