Dilip Bhatt Stock Market Outlook | मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए पैडिग्री एडवाइजरी (PADIGREE ADVISORY) के फाउंडर दिलीप भट्ट ने कहा कि अब तक आए निफ्टी कंपनियों के नतीजों की बात करें तो ये उम्मीद से खराब रहे हैं। लेकिन ब्रॉडर मार्केट के नतीजों को भी देखें तो ये मिलेजुले रहे हैं। कुल मिलाकर अभी तक आए नतीजे उम्मीद से खराब रहे हैं। कंपनियों के मैनेजमेंट की कमेंट्री से भी इस तरह के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं कि दूसरी तिमाही से स्थितियों में सुधार होगा। आगे चल कर तीसरी या चौथी तिमाही से ही अर्निंग्स में सुधार की उम्मीद है।