Banda Weather : रविवार को देश के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में रहै। IMD ने अपने ताजा बुलेटिन में बताया है कि सेंट्रल और नॉर्थ-वेस्ट इंडिया (मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत) में अगले 7 दिनों तक हीटवेव से लेकर सीवियर हीटवेव के हालात बने रहेंगे। पूर्वी भारत और उससे सटे पेनिनसुलर इंडिया (प्रायद्वीपीय भारत) में अगले 3 से 5 दिनों तक लू का प्रकोप जारी रहेगा। लेकिन इस आफत के बीच राहत की खबर यह है कि मौसम विभाग ने 29 मई से गर्मी से धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना जताई है