यह मामला तब सामने आया, जब महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें उसे निर्वस्त्र कर बुरी तरह पीटा जा रहा था। इसमें वह हमलावरों से विनती करती नजर आ रही थी। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य आरोपी 36 साल का फजोर अली भी शामिल है, जो एक स्थानीय राजनेता है