Sheikh Hasina: बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का बड़ा बयान आया है। शेख हसीना ने ISKCON के पूर्व प्रमुख चिन्मय कृष्ण दास प्रभु की गिरफ्तारी को पूरी तरह से गलत बताया है। शेख हसीना ने कहा है कि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। वहीं हसीना ने देश में बढ़ रही कीमतों को लेकर भी सरकार पर कई सारे आरोप लगाए हैं