संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने बांग्लादेश में एक हमले में घायल हुए युवा प्रदर्शनकारी नेता, शरीफ़ उस्मान बिन हादी के मारे जाने की निन्दा की है और सभी पक्षों से हिंसा से दूर रहने और तनाव में तुरन्त कमी लाने का आग्रह किया है. यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय ने भी आगाह किया है कि बदले की भावना से उठाए गए किसी भी क़दम से दरारें और गहरी होंगी और मानवाधिकारों को ठेस पहुँचेगी.