(खबरें अब आसान भाषा में)
भारत में तैनात दो बांग्लादेशी राजनयिकों को ढाका वापस बुला लिया गया है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने यह फैसला लिया है। यह आदेश 17 अगस्त को जारी किया गया था, जिसके बाद डिप्लोमैट्स अब वापस चले गए। इन राजनयिकों को शेख हसीना सरकार ने नियुक्ति दी थी।