बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। हालांकि, उनके 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ निर्धारित द्विपक्षीय बैठक के कारण ढाका जाने की संभावना कम है। सरकार के बयान में कहा गया है कि ओम बिरला की मौजूदगी यह दिखाती है कि भारत, बांग्लादेश के साथ अपने रिश्तों को कितना महत्व देता है