बांग्लादेश क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद मिथुन का कहना है कि उन्हें जान से मारने की लगातार धमकी मिल रही है. मिथुन ने कहा कि वह किसी अनजान नंबर से आए फोन कॉल को नहीं उठा रहे हैं लेकिन वह मैसेज को कैसे रोक सकते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में ऐसा पहली बार हो रहा है जब इस तरह की उन्हें धमकी दी जा रही है.