बहरीन का नाम लम्बे समय से मोतियों से जुड़ा हुआ है. इसके उथले जल व समुद्र में फैले सीपों के विस्तार, हज़ारों वर्षों से इस द्वीप की अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहे हैं. अंग्रेज़ी भाषा के ऑक्सफोर्ड शब्दकोश के अनुसार, मोती संग्रहण (Pearling), एक ऐसी गतिविधि होती है, जिसमें पानी में ग़ोता लगाकर मोती सीपों को पकड़ा या इकट्ठा किया जाता है.