भारत में सर्दियां अपने साथ खास खूबसूरती लेकर आती हैं। ठंडी हवा, बर्फ से ढके पहाड़ और हर मोड़ पर दिखने वाले दिलकश नजारे माहौल को और खूबसूरत बना देते हैं। अगर आप बर्फ देखने की प्लानिंग तो कर रहे हैं लेकिन लंबी ड्राइव से बचना चाहते हैं, तो देश में कई ऐसी सर्दियों की डेस्टिनेशन हैं जहाँ आप सीधे फ्लाइट से पहुंच सकते हैं। इन जगहों पर बर्फ, ठंड और प्राकृतिक नजार अपना अलग ही चार्म है।