बालों का झड़ना मानसून के दौरान बढ़ जाता है। बहुत से लोग बरसात में बालों के झड़ने को लेकर परेशान रहते हैं। हालांकि बालों का टूटना किसी भी मौसम में हो सकता है लेकिन मानसून में बालों की देखभाल की ज्यादा जरूरत होती है। इसलिए जितना उन्हें चाहिए होता है हम उतना कर नहीं पाते हैं और लगातार बालों का झड़ना बना रहता है। जब हाथ में या कंघी पर बालों के गुच्छे दिखाई देने लगते हैं तब हम ज्यादा परेशान हो जाते हैं।