JEE Main 2025 Exam Pattern: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन परीक्षा पैटर्न 2025 में बड़ा बदलाव किया है. जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम से जुड़ी हर डिटेल चेक कर सकते हैं. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह जेईई मेन के नए परीक्षा पैटर्न के हिसाब से ही तैयारी करें.