Nifty Bank: अगर आप निफ्टी बैंक के F&O (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) के डेरिवेटिव्स की ट्रेडिंग करते हैं तो अपनी स्ट्रैटेजी में बदलाव को लेकर तैयारी शुरू कर दें। इसकी वजह ये है कि निफ्टी बैंक में अब बड़ा बदलाव होने वाला है और एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे दिग्गज बैंकों का वेटेज कम हो जाएगा तो दो नए स्टॉक्स शामिल होंगे। जानिए यह कब से होगा; जिन स्टॉक्स का वेटेज घटेगा-बढ़ेगा, वह कितना होगा और कौन-से नए स्टॉक्स इसमें शामिल होंगे?