एशिया महाद्वीप में तापमान में बढ़ोत्तरी होने की रफ़्तार, वैश्विक औसत की तुलना में लगभग दोगुनी हो चुकी है, जिससे बाढ़, तूफ़ान, सूखे जैसी चरम मौसम घटनाओं को हवा मिल रही है. विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने अपनी एक नई रिपोर्ट में आगाह किया है कि बदलती जलवायु से इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं, पारिस्थितिकी तंत्रों और समाजों को गहरी क्षति पहुँच रही है,