जी. परमेश्वर ने कहा कि जब भी ऐसी कोई घटना होती है, तो यह लोगों का ध्यान खींचती है। मंत्री ने कहा कि वह बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद को गश्त और सर्विलांस सिस्टम को मजबूत करने के लिए हर दिन निर्देश देते हैं। वह सुड्डागुंतेपल्या में एक सुनसान जगह पर एक महिला से छेड़छाड़ की घटना पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।