बजाज फिनसर्व का कहना है कि उसका पार्टनर आलियांज अब लाइफ और जनरल इंश्योरेंस ज्वाइंट वेंचर से बाहर निकलने पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रहा है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, ‘इस सिलसिले में बातचीत अभी शुरुआती दौर में है और कंपनी बोर्ड या इसकी इश्योरेंस सब्सिडियरी इकाइयों की तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं आया है’