Bajaj Finance bonus, stock split record date: बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने अपने मार्च तिमाही नतीजों के साथ बोनस शेयर जारी करने और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया था। कंपनी ने बताया कि वह अपने 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर को 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले दो शेयरों में बांटेगी। इसके अलावा, कंपनी हर शेयरधारकों के पास मौजूद हर एक शेयर पर 4 बोनस शेयर भी जारी करेगी